फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में घायल व्यक्ति की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह का इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में मौत हो गई। क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी रविन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि उनका पुत्र धीरेंद्र सिंह(40) इंडस्ट्रियल एरिया जिवनाथपुर में एक फैक्टरी में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। 17 मार्च की रात नौ बजे काम से छूटने के बाद बाइक से वापस लौटते समय जिवनाथपुर -कंचनपुर स्टेट हाइवे पर सरसा गांव के पास सामने से तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के छोटे भाई जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें