राजगढ़। क्षेत्र के निवासी 14 वर्षीय किशोर ने बुधवार की रात पिता के डांटने पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। किशोर को किसी बात के लिए उसके पिता ने उसे डांट दिया। जिस पर नाराज किशोर ने घर में रखें किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद बुधवार की रात उसकी हालत बिगड़ने पर उसने किसी जहरीले पदार्थ के सेवन करने की बात परिजनों को बताई। जिस पर परिजन द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर संतलाल ने बताया कि किशोर का इलाज किया जा रहा है।