जिगना। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा-लालगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर विजयपुर पहाड़ी पर अनियंत्रित होकर बाइक पत्थर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। भदोही के गोपीगंज निवासी छोटू वनवासी, कमलेश वनवासी व जंगाली वनवासी निवासी विजयपुर विंध्याचल एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज जा रहे थे। बाइक विजयपुर पहाड़ी स्थित पानी के टंकी के सामने आ रही ट्रक से बचने में अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। इससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छोटू को उपचार के लिए पीएचसी विजयपुर भेजा गया।