फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अदलहाट बाजार स्थित पथरौरा मील पर बुधवार की दोपहर एक घंटे के अंतराल पर एक ही स्थान पर हुए दो अलग-अलग हादसों में स्कार्पियों की टक्कर से दो बाइक सवार व बुलेट के धक्के से साइकिल सवार दंपती गम्भीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर अवस्था में चारो घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया।
विज्ञापन

थाना जमालपुर के गुलौरी गांव निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह व 42 वर्षीय महेंद्र प्रसाद एक ही बाइक से इमिलियाचट्टी जरगो मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहे थे। पथरौरा मील पर सोनभद्र की ओर से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना में क्षेत्र के विसौरा खुर्द गांव निवासी 50 वर्षीय शिव मूरत से पत्नी 46 वर्षीय सुधा देवी को पीछे बैठा कर अदलहाट बाजार सामान खरीदने जा रहा था कि पथरौरा मील के पास पहुंचते ही वाराणसी की ओर से आ रहे बुलेट चालक ने साइकिल में धक्का मार दिया। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भाग रहे स्कार्पियो चालक को फत्तेपुर टोल प्लाजा से पकड़कर बुलेट को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें