चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरजागिर गांव के पास मिर्जापुर-औराई मार्ग पर सोमवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बालक को हल्की चोटें आई। घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
चील्ह थाने क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी 21 वर्षीय हिमांशु मिश्रा पुत्र दीपक मिश्रा बाइक से विशाल 16 वर्ष के साथ चील्ह तिराहा जा रहा था। विशाल भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र शेरपुर कोनिया गांव निवासी था और रिश्तेदारी में आया था। वे दोनों फल लेने चील्ह तिराहे जा रहे थे। वहां से वे दोनों बाइक में तेल लेने के लिए पुरजागीर स्थिति एक पेट्रोल टंकी पर जा रहे थे कि पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार हिमांशु और विशाल को को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। विशाल को हल्की चोट आई। गंभीर हालत होने पर हिमांशु को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेेफर कर दिया गया। हिमांशु को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। हिमांशु हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।