फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीसीयू और ट्राॅमा सेंटर में लगे एसी बंद, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल के सीसीयू में गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। सीसीयू में लगा एसी खराब होने के कारण नहीं चल रहा है। यही हाल ट्राॅमा सेंटर में लगे एसी का है। वहां भी एसी नहीं चल रहा है। इसके चलते उमस भरी गर्मी में मरीजों और कर्मचारियों के अलावा तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में आठ बेड का सीसीयू है। एक कमरे में चार बेड हैं। दोनों कमरों में दो-दो एसी लगे हैं। एक कमरे में लगे दो विंडो एसी तो चालू हालत में दिखे, लेकिन दूसरे कमरे में लगा एक एसी काम नहीं कर रहा है। उससे बिस्तर पर पानी गिर रहा है। दूसरा एसी चल तो रहा है परंतु उससे कमरा ठंडा नहीं हो रहा है। उधर, ट्राॅमा सेंटर में भी स्टाफ वाले कमरे में लगा एसी नहीं चल रहा है। एसी नहीं चलने के कारण गर्मी में लोगों को समस्या हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसके उपाध्याय ने बताया कि सीसीयू में लगा एसी चल रहा है। खराब एसी की मरम्मत कराई गई है। बाकी खराब पड़े एसी की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें