हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया कस्बे से बुधवार को सुबह पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 22 मई को कुशियरा गांव में बरात आई थी। यहां आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल सियम की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच चौकी प्रभारी मतवार रवि प्रकाश बुधवार को सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैर इरादतन हत्या मामले में फरार आरोपी रामपुर नौडिहवा गांव निवासी शाबिर उर्फ शाकिर बस से घर जाने के लिए कस्बे में मौजूद है। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कस्बे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।