अदलहाट। थाना क्षेत्र के पथरौरा मील के पास सोमवार को उचक्का मोपेड सवार का झोले में रखा 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
अदलहाट थाना क्षेत्र के नीबी देवरिया गांव निवासी शीतला शर्मा अदलहाट थाने के सामने स्थित बैंक से सोमवार को दोपहर 60 हजार रुपये निकालने के बाद उसे झोले में रख लिया। झोला मोपेड पर लटका कर घर जा रहे थे। रास्ते में पथरौरा मील के पास पहुंचने पर एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर रुक गए और वहां से कोल्ड ड्रिंक लेने लगे। इसी बीच बाइक से आया उचक्का मोपेड पर लटके झोले में रखे रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसी फुटेज की छानबीन की। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि जानकारी मिली है। सीसी फुटेज से छानबीन की जा रही है।