फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत को रोकने के लिए नाकेबंदी

Sat, 21 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विन्ध्य धाम में मत्था टेकने के बाद गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ को  इलाहाबाद जाने से रोकने के लिए पूरा पुलिस महकमा सड़कों पर उतर गया।

 जगह-जगह नाकेबंदी कर योगी को प्रयाग की ओर कूच करने से रोकने की रणनीति के तहत कार्य हुआ लेकिन योगी इन इंतजामों को धता बता कर औराई तक पहुंचने में सफल हो गए।

सुबह लगभग नौ बजे आदित्यनाथ के विन्ध्याचल पहुंचने की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया था। शासन से योगी को इलाहाबाद जाने से रोके जाने का निर्देश मिला तो पुलिस कप्तान अरविंद सेन पूरे अमले के साथ सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


विन्ध्याचल में नटवां तिराहा, अष्टभुजा तिराहा, शास्त्री पुल तथा चील्ह तिराहे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। योगी आदित्यनाथ लगभग 11 बजे मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

दर्शन पूजन करने के बाद उनका लोकेशन लेने के लिए खुफिया विभाग के लोगों को भी लगाया गया था। पुलिस कप्तान अरविंद सेन, एएसपी सिटी अजय कुमार कई थानों की फोर्स के साथ अष्टभुजा तिराहे पर मौजूद रहे।

यहां एक वाहन की जांच कर इलाहाबाद की ओर जाने दिया जा रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि योगी का काफिला नटवां की ओर रवाना हुआ है। एसपी कुछ पुलिसकर्मियों को छोड़ कर दल बल के साथ नटवां की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


यहां भी योगी का काफिला नहीं मिला तो चील्ह तिराहे पर लगे पुलिस बल को सतर्क रहने का आदेश दिया गया। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझते दर्जनों गाड़ियों के साथ योगी का काफिला सीधे औराई की ओर रवाना हो गया।

 योगी के काफिले को रोकने के प्रयास के दौरान कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब तक योगी जिले में रहे तब तक पुलिस कर्मियों की सांसे टंगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें