फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भरुहना से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए सिटी क्लब पहुंच कर समाप्त हुआ। अघोषित बिजली कटौती को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बबऊ सिंह का कहना था कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटौती के कारण लोग इस उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। उन्होंने 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। जुलूस में अनरुल्लाह अली आजाद, जेपी पाठक, इम्तियाज अंसारी, आरबी यादव, संध्या गुप्ता, संतोष, शफीक, तजम्मुल हुसैन, मनीष सिंह, तेज बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें