फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टेंपो पलटने से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने रविवार को सवारी लेकर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार दो लोग घायल हो गए। चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। टेंपो पलटने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सहयोग कर घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक लहंगपुर के सामने मिर्जापुर से छह सवारी लेकर लालगंज जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेपों सवार सुनील कुमार (25) निवासी देवघटा पांडेय हलिया व संजय कुमार (35) निवासी चांदपुर चौराहा वाराणसी घायल हो गए। बाजारवासियों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। घायलों ने बताया कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें