जुड़िया गांव निवासी राम औतार मौर्य ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी सोनभद्र निवासी रिंकू के साथ की है। शादी के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके चलते पिंकी 10 माह पूर्व अपने मायके जुड़िया आकर रहने लगी। बुधवार को शाम को पिंकी के पति रिंकू अपने मित्र के साथ जुड़िया स्थित अपने ससुराल आया।
मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव के जुड़िया मजरे में सोनभद्र से अपने साथी के साथ ससुराल आए युवक को ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया।
जुड़िया गांव निवासी राम औतार मौर्य ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी सोनभद्र निवासी रिंकू के साथ की है। शादी के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके चलते पिंकी 10 माह पूर्व अपने मायके जुड़िया आकर रहने लगी। बुधवार को शाम को पिंकी के पति रिंकू अपने मित्र के साथ जुड़िया स्थित अपने ससुराल आया। आरोप है कि ससुरालियों ने खातिरदारी की। रात 9 बजे के करीब अचानक ससुर व दामाद में झड़प होने के साथ ही गाली गलौच होने लगी। आक्रोशित ससुर और साला दामाद को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर मड़िहान थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बनाया बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।