फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिल्ली से रांची जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। आनंद विहार से रांची जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर माैत हो गई। पड़री थाना क्षेत्र के न्यू डगमगपुर और पहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर शनिवार देर रात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवक के पैंट की जेब में आधार कार्ड और मोबाइल मिला। जिसके जरिये पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पहचान झारखंड के महतो सलगाडीह पोस्ट चिपड़ी ईचागाढ़, सरायकेला, खरसावां निवासी जयराम महतो (24) के रूप में हुई। युवक के पास आनंद विहार से रांची जाने का टिकट भी पाया गया था। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि फोन से मिले नंबर के जरीए पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। शव को मोर्चरी में रखा गया है। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें