फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में कूदा युवक, दो घंटे बाद बरामद हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। मेड़िया-चुनार पक्का पुल से बुधवार को दोपहर में युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनाें को सूचना देकर दो घंटे के प्रयास के बाद शव बरामद किया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी 28 वर्षीय मुलायम यादव ने बुधवार को दोपहर में मेड़िया की तरफ पक्का पुल पहुंच कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। जूते और आधार कार्ड, पैन कार्ड पुल पर ही छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। अदलपुरा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद युवक का शव बरामद किया। युवक मुंबई में अपने परिवार के लोगों के साथ प्राइवेट नौकरी करता था। 19 नवंबर को अपने परिवार के साथ गांव पर आया था। दो दिसंबर को ससुराल में शादी में शामिल होना था। एक भाई बनारस में प्राइवेट नौकरी करता है। वह गांव में घर पर रहता है। तीसरा भाई माता के साथ रहकर बाहर नौकरी करता है। चर्चा है कि कर्ज व विवाद के चलते उसने जान दी। बड़े भाई श्याम सुंदर ने बताया कि कोई विवाद नहीं था। मुलायम ने गंगा में क्यों कूदकर जान दी, इसका पता नहीं चल पा रहा है। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि गंगा में कूद कर युवक ने जान दे दी है। शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें