मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कदमतर मीर साहब की गली में एक युवक ने कमरे में मंगलवार की शाम पंखे के सहारे लटक कर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो युवक फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र कमल चंद्र कसेरा शाम को कमरे के अंदर चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दिया। काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची। दरवाजा खोल कर शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।