मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव के पास रेलवे के अप लाइन पर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। थोड़ी ही देर में परिजन भी वहां पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर बंगला निवासी 35 वर्षीय रामदास पुत्र गेल्हर सुबह आठ बजे घर से निकला। राजपुर अप लाइन पर पहुंच कर पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी ही देर में परिजन भी वहां पहुंचे। तब तक उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजगीर था। उसे दो पुत्र और दो पुत्री थी। सूचना पर भरुहना चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।