फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेट्रोल लेने जा रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशुनदेवपुर के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी बाल-बाल बच गया। वह पेट्रोल लेने के लिए पैदल ही हाईवे पार कर रहा था। इस बीच एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद थार चालक भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के चकटोडर निवासी अनुपम उर्फ सूरज तिवारी (32) अपने साथी धीरज पांडेय निवासी याकूपुर, भदोही के साथ चार पहिया वाहन से प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक वह अपने ससुराल प्रयागराज गए थे, जहां डेढ़ वर्षीय बच्चे को सामान देकर घर लौट रहे थे। किशुनदेवपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार का तेल समाप्त हो गया। इसके बाद उन्होंने वाहन को उत्तरी लेन पर खड़ा कर दिया और दोनों पैदल दक्षिणी लेन स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने अनुपम तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ चल रहे धीरज पाण्डेय बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव और आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर शोक व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें