फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुट्टी मशीन में गमछा फंसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार की रात पुआल की कुट्टी काट रहे अमर कुमार का गमछा कुट्टी मशीन में फंस गया। गला कसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी अमर कुमार (46) ट्रैक्टर व कुट्टी मशीन खरीदकर गांव-गांव घूमकर पुआल की कुट्टी काटकर परिवार का भरण पोषण करता था। ट्रैक्टर खुद चलता था। बुधवार की रात कुड़ी गांव में एक किसान के खलिहान में रखे पुआल की कुट्टी काट रहा था। इसी दौरान कुट्टी मशीन का एक नट ढीला हो गया। अमर कुमार ट्रैक्टर बंद किए बिना ही कुट्टी मशीन का नट कसने लगा। इसी दौरान अमर कुमार के गले में लटक रहा गमछा कुट्टी मशीन में फंस गया। गमछा कुट्टी मशीन में फंसने से अमर कुमार का गला कस गया। कुट्टी मशीन पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने भागकर ट्रैक्टर बंद किया। गमछा को काटकर अमर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। वहां चिकित्सक जांच कर अमर कुमार को मृत घोषित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें