फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रांची और दिल्ली से कफ सिरप सप्लाई करने वालों की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई मामले में मिर्जापुर फर्म के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब पुलिस रांची और दिल्ली से कफ सिरप सप्लाई करने वाली फर्म व वहां से सिरप लेकर चलने वाले वाहन चालक की छानबीन में जुटी है। कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई करने के मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल की जांच के बाद चार फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें तीन अदलहाट और एक प्राथमिकी जमालपुर थाने में दर्ज हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने 21 दिसंबर को मामले के दो आरोपी एके डिस्ट्रीब्यूटर्स के अक्षत यादव निवासी नरायनपुर थाना अदलहाट और निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के अजीत यादव निवासी बरईपुर नरायनपुर थाना अदलहाट और 24 दिसंबर को सनराइज ट्रेडर्स के शिवम द्विवेदी को पकड़ा। दो फर्म को शैली ट्रेडर्स रांची झारखंड और तीसरे सनराइजर्स को वान्या एंटरप्राइजेज नई दिल्ली से कफ सिरप सप्लाई किया था। अदलहाट पुलिस अब इन तीन फर्म को सिरप देने वाली रांची और दिल्ली के फर्म संचालकों के बार में छानबीन कर रही है। सिरप लेकर आने वाले वाहन चालक का पता लगाने में लगी है। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि तीन की गिरफ्तारी के बाद मामले की विवेचना कर अन्य साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें