फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। परसनपुर गांव के पास मंगलवार को देर रात सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

परसनपुर गांव निवासी राकेश कोल (34) मंगलवार को देर रात घर से निकल कर सड़क पार कर रहे थे। सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पड़री भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत होने पर पत्नी तारा रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि हादसे में युवक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें