फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फेसबुक पर दोस्ती, दो बच्चों की मां से युवक ने की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को फेसबुक पर दो बच्चों की मां से प्रेम हो गया। इसके बाद युवक ने दोनों बच्चों की मां के साथ मंदिर में शादी की। सभी को अपने साथ घर ले गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव का एक 19 वर्षीय युवक का सोनभद्र के एक गांव की दो बच्चों की मां से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ता गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। जानकारी होने पर महिला के पति ने आपत्ति जताते हुए करमा थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस युवक और महिला को परिजनों सहित थाने बुलाकर समझाया पर दोनों एक दूसरे से शादी करने पर ही अड़े रहे। महिला को पति और उसके परिजनों ने काफी समझाया। लेकिन महिला दो व चार वर्षीय दोनों बेटियों को साथ लेकर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों ने ग्रामीणों के समक्ष मंदिर में शादी कर ली। थानाध्यक्ष करमा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति के तहरीर पर दोनों को बुलाया गया पर दोनों अलग होने पर आत्महत्या करने की बात कहने लगे। इसके बाद दोनों मर्जी से शादी कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें