फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां गंगा की आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो---पक्काघाट पर पांच अर्चकाें के साथ मां गंगा की आरती करते आरती प्रमुख पंडित प्
विज्ञापन
-विंध्याचल पक्का घाट पर पांच अर्चकों ने की संगीतमय आरती, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती और लिया प्रसाद
विज्ञापन


मिर्जापुर। धार्मिक नगरी विंध्याचल के पक्का घाट पर रविवार शाम आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में मां गंगा की भव्य एवं संगीतमय आरती हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ सहभागिता की। गंगा तट पर गूंजते मंत्रोच्चार, घंटों की मधुर ध्वनि और दीपों की जगमगाहट से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन कर भव्य आरती का शुभारंभ किया। इसके बाद पांच अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के बीच मां गंगा की महाआरती संपन्न कराई। आरती के दौरान श्रद्धालु हाथों में दीप और आरती की थाल लेकर मां गंगा के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना में शामिल हुए। गंगा तट पर सजी दीपमालाओं और भक्तों की उमड़ी भीड़ ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि मां गंगा की आरती में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति होती है। लोगों ने मां गंगा से परिवार और समाज के सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र के कल्याण की कामना की। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली, रितिक मोदनवाल, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा, राज तिवारी, राम माली, रमेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विंध्य विकास परिषद के आरती प्रमुख पंडित रामानंद तिवारी ने बताया कि मां गंगा की नियमित आरती न केवल धार्मिक परंपराओं को सशक्त कर रही है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें