फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहर पर मोरंग लदा हाईवा फंसा, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवा। क्षेत्र के लूसा गांव के सामने नहर की पटरी पर मोरंग लदा हाईवा फंसने से मंगलवार को आवागमन बाधित हो गया। मार्ग बाधित रहने से चार पहिया वाहनों का आवागमन घंटों बाधित रहा। गांव में आने वाली स्कूल बसें भी मुख्य सड़क पर ही खड़ी रहीं। छात्रों के परिजन किसी तरह अपने बच्चों को स्कूल बस तक पहुंचाने के लिए परेशान रहे। रास्ता अवरुद्ध होने से किसान भी जुताई के लिए खेतों तक ट्रैक्टर नहीं ले जा सके। घंटों बाद हाईवा को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद हाईवा को बाहर निकाला गया। लूसा गांव के सिवान से हफ्तों से मोरंग खनन का कार्य चल रहा है। हाईवा मोरंग की ढुलाई कर रही थी। यहां से रोजाना सैकड़ों चक्कर लगाकर मोरंग की ढुलाई की जा रही है। गांव से जाने के लिए नहर के दोनों तरफ पुल बने हैं। एक पुल जर्जर होने से नहर प्रखंड ने चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इसी बीच अडानी ग्रुप की निर्माण कंपनी से गांव के विकास के लिए दूसरे पुल के सामने गेट बनवाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। गांव से बाहर निकलने के लिए एक मात्र नहर की पटरी ही शेष बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें