फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक से घर जा रहे बुनकर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबरी गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवमणि बिंद (50) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव के कोहरापुर मोहल्ला निवासी शिवमणि शनिवार को गैपुरा से बाइक से घर जा रहे थे। वह विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबरी गांव के पास पहुंचे थे कि प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिवमणि बिंद घायल हो गए। घायल को पीएचसी विजयपुर सर्रोई पहुंचाया गया। जहां डॉ. रत्नाकर मिश्र ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल से परिजन निजी चिकित्सालय ले गए। देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कालीन बुनकर थे। मृतक को तीन पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें