फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मवेशी लदा ट्रक कार में टक्कर मारकर नाले में पलटा, 13 पशु मरे

विज्ञापन
ड्रमंडगंज देवघाट रोड पर देवहट कटरा गांव के टेसुआ नाला पुल पर पलटा मवेशी  लदा ट्रक , जुटीलागों क
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर स्थित देवहट कटरा के पास टेसुआ नाला पुलिया पर बुधवार को सुबह मवेशियों से लदा ट्रक एक कार को टक्कर मारते हुए पुलिया के नीचे नाले में जाकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे में 13 मवेशी मर गए। पांच मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने घायल गोवंशों का इलाज कराने के लिए पशुपालन विभाग को सूचना दी। ड्रमंडगंज रेंज के वन दारोगा अभिषेक सिंह ने बताया कि वह वनरक्षक सर्वेश पटेल के साथ कार से गश्त पर निकले थे। टेसुआ नाला के पार कार खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारते हुए पांच फीट नीचे नाले में पलट गया। ट्रक की टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक टायर फट गया। ट्रक सवार सभी भाग गए। आशंका है कि ये तस्करी कर मवेशियों को ले जा रहे थे। सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि प्रयागराज की ओर से आ रहा 34 मवेशियों से लदा ट्रक टेसुआ नाला पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 13 गोवंशों की मौके पर मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक बिहार का है। सूचना पर पहुंचे बीडीओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी, पशु चिकित्साधिकारी डा कमलेश कुमार ने 16 गोवंशों को महोगढ़ी गो आश्रय स्थल पर भेजवाया। गंभीर रूप से घायल पांच गोवंशों का पशुपालन विभाग की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। पशु तस्करी की आशंका है। गाड़ी सीज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें