फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा पर होगा नाट्यमंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में हुई बैठक, कार्यक्रमों की रणनीति बनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। बरौंधा कचार के भाजपा कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। इसमें सेवा संकल्प अभियान के तहत आज से 17 अक्तूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचन होगा। इसी क्रम में जिले में भी विशेष और भव्य नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को प्रस्तुत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार अभिनय और संवादों के माध्यम से उन प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत करेंगे, इनमें सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना को दर्शाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत राज्यभर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30 नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। बैठक में शरदिंदुमणि त्रिपाठी हेमंत, चिंतामणि मौर्या, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें