फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां शीतला के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। गड़बड़ा धाम में सोमवार को मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि भोर से लेकर शाम तक 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्तों ने नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर दिनभर माता के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के बाहर प्रसाद, फूल-माला और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। मान्यता है कि गड़बड़ा धाम में मां शीतला के दर्शन-पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर के नाबदान के जल का लेप करने से चेचक जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें