फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई

विज्ञापन
बुद्ध भगवान की नयी प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर मौजूद लोग, संवाद
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ गांव में बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की नई प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कन्हैयालाल की ओर से किया गया इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि धम्म गुरु भंते ने पीपल का पौधा रोपित कर बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि भगवान बुद्ध शांति और करुणा के प्रतीक हैं।
उनकी प्रतिमा घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का संचार करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति एक ही स्थान पर धैर्यपूर्वक कुआं खोदे तो उसे पानी अवश्य मिलता है, जबकि अलग-अलग स्थानों पर प्रयास करने से केवल परिश्रम व्यर्थ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जीवन में एक दिशा में निरंतर प्रयास ही सफलता दिलाता है। कार्यक्रम में डॉ. अजीत केसरवानी, डॉ. अजय केसरवानी, शिवाजी राव, अर्जुन, डॉ. उर्मिला देवी, डॉ. अमित कुमार केसरवानी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें