मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को मासिक बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रंगों में घुलेगा अपनापन और साथ मिलकर संगठन बढ़ेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि होने वाला चुनाव संगठन के बल पर कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार केंद्र प्रदेश में बनी है जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ी है। किसान और आम जनमानस परेशान है। नौजवान बेरोजगार होकर दर बदर भटक रहा है। पार्टी के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि संगठन ही रीढ़ की हड्डी है।
संगठन के ही बल पर जनता के बीच में जाकर कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को बताया जाएगा तभी केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार को जनता के द्वारा हटाया जा सकता है। इस अवसर पर गुलाबचंद पांडेय, सुधाकर, शिव शंकर चौबे, राजेश मिश्रा ज्योति, कपिल कुमार सोनकर, नियाज अहमद, संजय पांडेय आदि थे।