फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक की टक्कर, चपेट में आकर मोटर मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर लहुरियादह के पास दो बल्कर के बीच हुई टक्कर। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाइवे पर लहुरियादह गांव के पास रविवार की रात 10 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। वहां काम कर रहे मोटर मैकेनिक की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृत मैकेनिक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

चालक पुष्पराज रीवा से ट्रक में सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहा था। लहुरियादह के पास ट्रक खराब हो गया। चालक ने ट्रक को हाइवे के किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद इंजन ठीक कराने के लिए मध्यप्रदेश के रीवां सीटी कोतवाली वार्ड नंबर तीन निवासी मोटर मैकेनिक सोनू अंसारी (35) को बुलाया। रविवार की रात 10 बजे ट्रक का इंजन ठीक करते समय मध्य प्रदेश की ओर से पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि लहुरियादह ड्रमंडगंज घाटी के ऊपर खराब ट्रक को ठीक कर रहे मोटर मैकेनिक की पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें