पथरहिया मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतार, स्रोत संवाद
सिटी। बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र पूरे दिन जाम से जूझता रहा। सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। विंध्याचल, पथरहिया, लालगंज और तेलियागंज मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। विंध्याचल में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ और शादी की खरीदारी और तैयारियों के कारण दिनभर जाम लगा रहा। पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा। दो पहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंसने से बचने के चक्कर में गलियों में घुस गए। इस कारण गलियां भी जाम हो गईं। वासलीगंज, रामबाग, कचहरी, रमईपट्टी व तहसील रोड पर भी दोपहर तक जाम लगा रहा। सड़क खाली कराने में यातायात पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान लगे रहे।