मिर्जापुर। चुनार कचहरी में बुधवार को जमीन संबंधी विवाद का निस्तारण कराने गए बहेरा गांव निवासी 73 वर्षीय किसान रामू दुर्गाजी चौराहा बस अड्डा के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी रामू (73) परिवार के सदस्यों के साथ जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण के लिए बुधवार को सुबह चुनार कचहरी गए थे। वहां से शाम को घर जाने के लिए सभी लोग निकले। इसके बाद रामू दुर्गाजी चौराहा बस अड्डा के पास पहुंच गए। बस अड्डा के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार ने रामू को टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी चुनार पहुंचा कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन सीएचसी चुनार पहुंचे। जहां डाक्टॅर ने हालत गंभीर देख उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रात में रामू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामू तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनसे पांच पुत्र और चार पुत्रियां हैं। एक पुत्र की शादी नहीं हुई है। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।