फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत से गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के कछवां डीह गांव में रविवार की रात छत पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची नीचे गिर गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत स्थित कछवां डीह के रहने वाले अनिल विश्वकर्मा की तीन वर्षीय पुत्री मनीक विश्वकर्मा रविवार को छत पर खेल रही थी। उसी दौरान उसका पैर लड़खड़ा गया और वह छत से नीचे गिर गई। उसके सिर में काफी चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मनीक दो बहनों में छोटी थी। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि एक बच्ची छत पर खेल रही थी। अचानक नीचे गिरकर घायल हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें