फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Corona Upadate: दस दिन पहले निगेटिव, अब पॉजिटिव आई जमाती की रिपोर्ट

Thu, 16 Apr 2020 11:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निजामुद्दीन मरकज से लौटने के बाद क्वारंटीन किया गया एक और जमाती कोरोना संक्रमित मिला है। गुरुवार की शाम कोरोना जांच के लिए भेजा गया सैंपल पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित तीसरा जमाती चुनार के दीक्षितपुर का निवासी है और उसकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके साथ के छह और जामतियों की भेजी गई रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। आइसोलेशन में अब कोरोना के चार मरीज हो गए हैं। इसमें मिर्जापुर जिले के अहरौरा, जमालपुर और चुनार थाना क्षेत्र के तीन जमाती हैं और एक भदोही से आया बिहार का मजदूर शामिल है। 

विज्ञापन


दो अप्रैल को नौ जमातियों को विंध्याचल के सीएचसी में क्वारंटीन किया गया था। इनमें निजामुद्दीन मरकज से लौटे छह जमातियों जिनमें अदलहाट थाना क्षेत्र के तीन, चुनार, अहरौरा व जमालपुर के एक-एक जमाती और देहरादून मरकज से लौटे नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी तीन लोग शामिल थे।

चार अप्रैल को अहरौरा के बसाढ़ी और जमालपुर के लठिया सहजनी के जमाती की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। बाकी सात की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। सात नेगेटिव पाए गए जमातियों की 13 अप्रैल को दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


15 अप्रैल को पॉजिटिव जमातियों का भी दोबारा सैंपल भेजा गया है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि  गुरुवार की देर शाम को 13 अप्रैल को भेजे गए 25 सैंपल में 15 की रिपोर्ट आई है। इसमें से 14 निगेटिव और एक पाजिटिव है। संक्रमित पाया गया जमाती चुनार कोतवाली क्षेत्र के दीक्षितपुर का निवासी है। छह अन्य जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि फोन से यह जानकारी मिली है। अभी रिपोर्ट यहां नहीं पहुंची है। इसे भी आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें