फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत से गुजर रहा था हाईवोल्टेज तार, खेलते समय बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हरबरा गांव में बुधवार सुबह छत पर खेलते समय 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आकर नौ साल का हंसराज झुलस गया। चीख पुकार सुनकर पहुंची मां मालती उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आई। जहां चिकित्सक रीना सिंह पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के हरबरा गांव निवासी कमलेश कुमार गुप्ता का नौ वर्षीय सुबह घर के अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। छत पर लगे लोहे की सरिया को हिलाने लगा। सरिया छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से छू गया। इसमें वह झुलस गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर छत पर पहुंची मां ने देखा कि बेटा करंट की चपेट में आकर तड़प रहा है। उसे लेकर पीएचसी हलिया लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें