मिर्जापुर। चुनार रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की भोर में ट्रेन से गिरकर रंजीत (29) मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जीआरपी चुनार प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि भोर में रेलवे स्टेशन के हावड़ा एंड की ओर पटरी पर शव मिला। वह किसी ट्रेन से गिरा था। उसके पास मिले मोबाइल और टिकट से परिजनों को सूचना दी गई। शिनाख्त रंजीत (29) पुत्र अमरजीत निवासी काजीपुर कुसेमर संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त किया तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।