फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जौनपुर के सोनू ने वाराणसी के बबलू पहलवान को दी पटकनी, जीता 58 हजार के इनाम

विज्ञापन
छानबे क्षेत्र के ठाकुर बरम बाबा अखाड़े में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांवपेंच आजमाते पहलवान।-
विज्ञापन
जिगना/विंध्याचल। छानबे क्षेत्र के बबुरा में ठाकुर ब्रह्मबाबा नवयुवक मंगल दल कुश्ती दंगल सेवा समिति की ओर से विराट कुश्ती दंगल व मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच का प्रदर्शन किया। सबसे बड़ी 58101 रुपये की कुश्ती हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सबसे बड़ी कुस्ती जौनपुर के सोनू पहलवान व बबलू पहलवान वाराणसी के बीच हुई। जिसमें सोनू पहलवान ने बबलू को चित कर 58 हजार एक सौ रुपये का इनाम जीता। मिर्जापुर के आनंद पहलवान ने नेपाल के वावन थापा को हराकर 2500 रुपये का इनाम जीता। वाराणसी के जालिम पहलवान ने बजरंगी बरेली अयोध्या को चित कर 25 सौ रुपये का इनाम अपने नाम किया। इसी तरह महिला पहलवानों में प्रतापगढ़ की संध्या ने प्रयागराज की राखी पहलवान को चित कर दो हजार रुपये जीता। मिर्जापुर की अनीता व नेपाल की रुबी पहलवान की हुई कुस्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में 50 जोड़ी से अधिक पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच का प्रदर्शन किया। निर्णायक पृथ्वीराज सिंह, अनिल तिवारी व संचालन नीलकांत पांडेय व धीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सुनील कुमार शुक्ला, नागेश्वर तिवारी, शिवचंद्र मिश्र, दीनानाथ सिंह, गुलराज, भरत सिंह, आंनद मोहन सहित सैकड़ों की संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें