फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर जल्द बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल /मिर्जापुर। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने शनिवार की सुबह विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया । साथ ही विंध्याचल रेलवे स्टेशन के उत्तरी तरफ मंदिर एवं गंगा नदी को जोड़ने वाले मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार निर्माण के लिए जल्द से जल्द आधार तैयार करने का निर्देश दिया। एडीआरएम इंफ्रा ने कुंभ मेला के दृष्टिगत सर्कुलेटिंग एरिया में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करीब 24 करोड़ की लागत से भव्य रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। एडीआरएम नवीन प्रकाश ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर मजदूरों की संख्या बढ़ाने, निर्माण की गुणवत्ता, सर्कुलेटिंग एरिया के पूरब व पश्चिम में पीलर, जमीन में बन रहे फाउंडेशन को जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दकी सहित कई अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद रेलवे स्टेशन मिर्जापुर का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें