फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विकास खंडों में लगेगा द्वितीय चरण का रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी विकास खंडों में पांच फरवरी से दूसरे चरण के रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पांच फरवरी से शुरु होकर 20 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत प्रदेश शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 2500 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य व रोजगार मेला के जिला समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से रोजगार मुहैया कराना है। केंद्र सरकार की ओर से दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना का संचालन जिले में किया जा रहा है । इसके तहत जरुरतमंद युवाओं को विभिन्न काम के लिए प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। योजना के तहत जिले के सभी 12 ब्लाकों पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक व तकनीकी प्रमाण पत्र, बाॅयोडाटा व पहचान पत्र के साथ संबंधित ब्लाॅक में आयोजित मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

मिर्जापुर। रोजगार मेला का आयोजन इस प्रकार है। छानबे के राजकीय आईटीआई में पांच फरवरी को, लालगंज में बापू उपरौध इंटर कालेज में छह फरवरी को। इसी प्रकार हलिया के हनुमान सिंह पटेल इंटर कालेज में सात फरवरी को, पटेहरा विकास खंड में आठ फरवरी को, राजगढ़ में 12 फरवरी को, पहाड़ी ब्लाक में 13 फरवरी को। सीखड़ में 14 फरवरी को, मझवां में 15 फरवरी को, नरायनपुर में 16 फरवरी, जमालपुर में 17 फरवरी को,कोन में 19 व नगर विकास खंड में 20 फरवरी को राजकीय आईटीआई मिर्जापुर में रोजगार मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें