फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरुषोत्तम मास के पहले दिन हुई मां गंगा की भव्य आरती

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो- पक्काघाट पर टीम के साथ मां गंगा की आरती करते पंडित रामानंद तिवारी।-सोशल मीडि
विज्ञापन
-विंध्याचल स्थित पक्का घाट पर पांच अर्चकों ने उतारी मां गंगा की आरती
विज्ञापन


मिर्जापुर। पुरुषोत्तम मास के पहले दिन रविवार को पक्का घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। विंध्य विकास परिषद की ओर से मां गंगा की भव्य संगीतमय आरती की गई, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आरती में पांच अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच मां गंगा की आरती उतारी। इससे पहले पंडित रामानंद तिवारी ने विधि-विधान से मां गंगा का विशेष पूजन कराया। आरती के दौरान घाट पर मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने भी थाल सजाकर मां गंगा की आरती की और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान पक्का घाट हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम में जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा, राज तिवारी, रितिक मोदनवाल, राम माली, रमेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें