फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायलो-पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महुअट गांव के सामने मंगलवार की भोर में एक कार व पिकअप आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। इसमें एक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। मंगलवार की भोर में कार से सात लोग मध्यप्रदेश की तरफ जा रहे थे। लालगंज थाना क्षेत्र के महुअट गांव के पास एमपी की ओर से रही पिकअप से आमने सामने टक्कर हो गई। कार के आगे बैठे दो लोग घायल हो गए। अन्य बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर बरौधा चौकी प्रभारी बाली मौर्या मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को पहले बरौधा स्थित एक निजी अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मंडलीय अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय मुबारक निवासी पोखरी कला थाना बरवाडीह जिला लातेहार झारखंड को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को भर्ती कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें