पीडीडीयू नगर के पचफेड़वा में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत:-जागरूक पाठक
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के पास हाईवे पर मंगलवार को भोर में डंपर पर पीछे से एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका एक पैर काटना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पचफेड़वा के पास डंपर चालक ने ब्रेक लगाई तो पीछे से आ रहे रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। इससे ट्रेलर चालक राजस्थान निवासी राशिद (30) घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में घायल चालक का एक पैर कट गया है। उसका इलाज चल रहा है।