फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डंपर की टक्कर से झाड़ी में गिरे, 6 घंटे रहे बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ । क्षेत्र के तलरे गांव के पास बृहस्पतिवार की रात आठ बजे राजगढ़-चुनार मार्ग पर शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी डंपर की टक्कर लगने से झाड़ी में जा गिरे। छह घंटे बाद होश आने पर राहगीरों की मदद ली। पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सोनभद्र के घोरावल निवासी अनिल कुमार (25) ने बताया कि वह अपनी पत्नी किरण (22) के साथ शादी में शरीक होने के लिए चुनार जा रहे थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चुनार-राजगढ़ मार्ग पर रात आठ बजे तालरे गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों जंगल की झाड़ी में जा गिरे और बेसुध हो गए। किसी तरह होश आने पर रात दो बजे रास्ते से गुजर रहे एक वाहन को रोककर सहायता की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस को फोन कर बुलाया गया। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीआरवी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें