फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर गांव ड्रमंडगंज फीडर से हटा कर अदवा फीडर से जोड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। अदवा फीडर के लोग लो वोल्टेज समस्या से जूझ ही रहे थे अब ड्रमंडगंज फीडर के दर्जनों गांव अदवा फीडर में जोड़ देने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी व्यक्त किया है। जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ड्रमंडगंज फीडर को दुरुस्त किया जांए। दूसरे फीडर में जोड़ने से लो वोल्टेज की और समस्याएं बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत उप केंद्र बरी से संबंध की लाइन लगभग 25 किमी दूर होने से हमेशा लो वोल्टेज तथा जर्जर तार टूट जाने से कई गांव की सप्लाई बाधित हो जाती रही। इसको सही न करके दूसरे फीडर में जोड़ दिया गया। उपभोक्ताओं में रमाकांत पांडेय, राधेश्याम दुबे, राजेश कुमार दुबे, शंकरलाल, किशुन लाल व संतोष कुमार आदि का कहना है कि पहले ही लो वोल्टेज की मार ग्रामीण झेल रहे थे अब ड्रमंडगंज फीडर के सीकटा, बंजारी, पवारी, मडवा व धनावल सहित दर्जनों गांव का लोड बढ़ गया। इससे परेशानियां और बढ़ जाएंगी। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत आलोक ओझा ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए ड्रमंडगंज के कुछ गांव अदवा फीडर में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें