जमालपुर विकास खंड के गोरखी गांव में पशु आहार खिलाने से रविवार को सुबह दो किसानों के एक दर्जन पशुओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पशु विभाग टीम ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान एक भैंस के पड़िया की मौत हो गई।
पशु चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार गिरी बीमार पशुओं के इलाज में जुटे रहे। मृत पशु का पोस्टमार्टम भी किया गया। पशु आहार खाने से रामजतन यादव की एक गाय, 7 भैंसें व एक भैंस की पड़िया तथा राजू पांडेय की दो गायें व एक भैंस बीमार है। पशुपालक रामजतन यादव एवं राजू पांडेय ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वाराणसी के पड़ाव क्षेत्र में निर्मित पशु आहार डवक गांव स्थित एक दुकान से खरीदा गया है।