फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर सवा क्विंटल लड्डू का लगाया भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैपुरा स्थित आंजनेय धाम, बरबटा स्थित हनुमान मंदिर, गोनौरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के अलावा कटरा, चेहरा मुडुवान, सुमतिया, बिहसड़ा व विजयपुर आदि क्षेत्रों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य शृंगार कर हवन-पूजन किया गया। गैपुरा स्थित आंजनेय धाम में मां अंजनी नंदन सेवा संस्था की ओर से हनुमान जी का शृंगार किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। मानस पाठ व हवन-पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सवा क्विंटल देशी घी से बने लड्डू का भोग लगाया गया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आंजनेय धाम पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपाशंकर दुबे, रमाशंकर, प्रेमशंकर दुबे, अशोक कुमार दुबे, प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी तरह गोनौरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। हवन व आरती के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष क्षत्रभान सिंह, रामू सिंह, गुड्डू गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, राम सिंह, जैनेंद्र सिंह, धनेश्वर सेठ, पिंटू आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

उधर, अदलहाट क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिरों में एक दिन पहले से ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है। क्षेत्र में प्रति वर्ष हनुमान जयंती दो तिथियों को मनाई जाती है। पहली कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व दूसरी जयंती हिंदी कैलेंडर के अनुसार विजय अभिनंदन महोत्सव के तौर पर चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। पुराणों के अनुसार हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। इस मौके पर अदलहाट स्थित हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। एक दिन पहले से ही भजन-कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हवन व पूजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिरों में दीपदान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें