फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विश्व शांति और अहिंसा का संदेश देकर लौटे विभूति

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गांधी साहित्य सम्मेलन अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति कुमार म
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय गांधी साहित्य सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में हुए सम्मानित, मिर्जापुर पहुंचने पर अभिनंदन
विज्ञापन


मिर्जापुर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एमजीएम विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गांधी साहित्य सम्मेलन में अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक विभूति कुमार मिश्र ने मुख्य वक्ता के रूप में विश्व शांति, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कट्टरता से घृणा और घृणा से हिंसा जन्म लेती है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में दुनिया को युद्ध और हथियारों के बजाय प्रेम, करुणा, संवाद और सह-अस्तित्व की जरूरत है। भारतीय संस्कृति की मानवीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा है। सम्मेलन में दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, चीन, जापान, पोलैंड और फिलीपींस सहित कई देशों के विद्वानों ने भाग लिया। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी सहित अनेक शिक्षाविदों और विचारकों की सहभागिता रही। एमजीएम विश्वविद्यालय के कुलपति अंकुश राव कदम ने मिश्र के विचारों की सराहना की। सम्मेलन में सहभागिता के बाद मिर्जापुर लौटने पर विभूति कुमार मिश्र का प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया। महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदिनी मिश्र ने अतिथियों और शुभकामनाएं देने वालों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें