फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़

Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
जल प्रपात में स्नान
विज्ञापन
 मौसम सुहाना होने पर रविवार को जिले के पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने सैलानियाें का रेला उमड़ पड़ा। प्रसिद्ध विंढम फाल सहित लखनिया दरी, चूना दरी, खड़ंजा, टांडा फाल, कुशियरा फाल सहित कई अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर सैलानियाें ने खूब मौज-मस्ती की। जल प्रपात में स्नान करने के साथ ही बाटी-चोखा का भी लुत्फ उठाया, वहीं म्यूजिक धुनाें पर बच्चे व युवा थिरकते नजर आए।
विज्ञापन



रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते विंढम फाल में सैलानियाें का हुजूम उमड़ पड़ा। जलप्रपात में स्नान करने के पूर्व लोगों ने पहाड़ पर बाटी चोखा बनाया। पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने अपने परिवार के सदस्याें के साथ पहुंचे थे। कल-कल बह रहे झरने के पानी में स्नान करते समय लोगों ने खूब मस्ती की।


पर्यटन स्थलों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ गए लोगाें ने बाटी-चोखा सहित कई अन्य प्रकार के लजीज व्यंजनाें को बनाया। जल प्रपात में स्नान करने के बाद परिवार के सभी सदस्यगण एक जगह बैठकर व्यंजनाें का लुत्फ उठाया। लोगोंे ने सारा सामान जुटाया और बाटी लगाते रहे। इस वजह से पूरे इलाके में अहरे भी जलते रहे। लोगों ने जमकर मौजमस्ती की।
विज्ञापन



पर्यटन स्थलों पर पहुंचे सैलानियाें से वाहन स्टैंड संचालक मनमानी तरीके से पैसे की वसूली करते नजर आए, वहीं साफ-सफाई का टोटा होने से सैलानियाें को असुविधा का भी सामना करना प़ड़ा। पानी की बोतलों के लिए मनमानी कीमत वसूल की गई। पेयजल की कोई दूसरा बंदोबस्त नहीं होने के कराण लोग ने उनके हाथों ठगे जाने पर भी मजबूरन पानी खरीदा। पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे बच्चाें का उत्साह देखते ही बन रहा था। पर्यटन स्थल पर जगह-जगह लोग ग्रुप में खड़े होकर सेल्फी खींचने में मशगूल दिखे, वहीं कुछ सैलानी पहाड़ पर भांग घोटकर ठंडई बनाने में जुटे रहे।

पर्यटन स्थलों पर उमड़ी सैलानियाें की भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रहे, वहीं जल प्रपात परिसर में जरूरताें के लिहाज से मूलभूत सुविधाआें का टोटा होने से जुटे सैलानियाें को काफी दिक्कताें का भी सामना करना पड़ा।  


बारिश के बाद पहाड़ों पर हरियाली भी बढ़ गई है। प्राकृतिक सौंदर्य निखर आया है। ऐसे तिलस्म भरे माहौल को लोग कैमरों में कैद करते रहे। सेल्फी और ग्रूपी खींचते रहे। पूरे दिन इलाके में चहलपहल रही। शाम तक लोग आते रहे। पर्यटक स्थलों की सड़कें की गुलजार रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें