फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंगन में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। बड़ा थोथा गांव में शुक्रवार की शाम घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को सर्प ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन निजी साधन से इलाज के लिए पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से उसकी मां अचेत हो गई। इलाज के बाद मां की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

बड़ा थोथा गांव निवासी अजय कोल का चार वर्षीय पुत्र आकाश शुक्रवार की शाम अपने कच्चे मकान के आंगन में खेल रहा था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव के निजी साधन से इलाज के लिए पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां डॉ. विमल सिंह ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की की मौत की जानकारी मिलने पर मां रन्नो अचेत हो गईं। डॉक्टर ने उनका इलाज किया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाॅ. विमल सिंह ने बताया कि सर्पदंश के बाद बालक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें