फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बंधी में बालक और तालाब में डूबा मजदूर, दोनों की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना टाढ़ गांव के पास शुक्रवार को बंधी में नहाते समय बालक डूब गया। परिजन उसे बंधी से निकालकर मंडलीय अस्पताल लेकर गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कोल्हड़ गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से एक श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि बिकना टाढ़ गांव निवासी सोनू (11) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। वह शुक्रवार को स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से आने के बाद दोस्तो के साथ बंधी में नहाने गया था। इसी दाैरान वह गहरे पानी में समा गया। उसके दोस्तों ने ग्रामीणों को सूचना दी। परिजन बालक को बंधी से निकालकर मंडलीय अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दूसरी घटना क्षेत्र कोल्हड़ गांव की है। गांव निवासी नान्हक चंद्र (40) ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह शनिवार को शौच के बाद घर से कुछ दूर स्थित तालाब पर हाथ धाेने गया था। पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया।

16जेएनडी33-मृतक अजय का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें